Mhandera Soni
चूरू। प्रदेश कांग्रेस सदस्य रियाजत खान एवं चूरू शहर ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम चोटिया के सानिध्य में नई सड़क स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस डिजीटल सदस्यता अभियान का विधीवत शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कांग्रेस संगठन को आमजन से जोड़ने तथा देश की एकता अखण्डता को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रत्येक बूथ पर कम से कम 100 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।बैठक में चीफ एनरोलर मुकेश सैन, पी. ओ सी विकाश दुधवा मीठा मावर, संदीप, कांग्रेस नेता जमील चौहान, सुबोध मासूम, रतनलाल जांगिड, आरिफ खान पीथीसर, महेश कुमार मिश्रा, आबिद खान मोयल, सिराज खान जोईया, सुनीता बाकोलिया, मुबारक भाटी, अब्बासअगवान, इकबाल रूकनखानी,जाकिर पावटे, महबूब खान, ज्योति सिह आदि ने विचार व्यक्त किये।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ