चूरू। राजकीय कन्या महाविद्यालय चूरू के एनएसएस शिविर के छठे दिन छात्राओं ने एक स्वच्छता रैली का आयोजन किया जिसमें कचरा नहीं किताब चाहिए का नारा दिया गया। छात्राओं ने कॉलेज के आस-पास के दुकान मालिको को फूल देकर कचरा नहीं डालने के लिए आग्रह किया और कोई कॉलेज परिसर व कॉलेज के आस-पास में कचरा डालें तो उन्हें मना करने के लिए भी कहा। और दुकान मालिकों से निवेदन किया कि अगर आप खराब सब्जी डालते है तो कॉलेज परिसर मे आवारा पशुओं का आवागमन रहता है। जिससे वे छात्राओं को नुकसान भी पहुचां सकते है, साथ ही गन्दा कचरा बीमारियों को भी बढ़ाता है। रैली का समापन नेचर पार्क में किया गया जहां छात्राओं ने श्रमदान भी किया। रैली में महाविद्यालय के एन.एस.एस प्रभारी अनिल कुमार, अनुज कुमार, नितेश नारनोलिया, सुजान सिंह राठौड़, सूर्य प्रकाश मीणा व ममता मौजूद रहीं। इसके पश्चात् लोहिया महाविद्यालय के जीव विज्ञान विभाग के प्रोफेसर खेमचन्द सोनी छात्राओं को शिविर में सम्बोधित भी किया।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ