दुर्गा सिंह कुमावत की रिपोर्ट
खाटू श्याम जी। खाटूश्यामजी थाने में सांवलपुरा निवासी पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई की मेरे परिवार पर धारदार हथियारों व सरियों से हमला किया , जिससे हमारे गंभीर चोटे आई , पीड़ित ने मुकदमे में लिखा की मेरी पत्नी से अपहरण व बलात्कार की कोशिश की तथा जान से मारने की धमकी दी। इस प्रकरण की रिपोर्ट खाटूश्यामजी थाने में दर्ज की गई । प्रकरण को देखते हुए खाटूश्यामजी थानाधिकारी रिया चौधरी ने टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करके तुरंत एक्शन लिया और दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया । दो शातिर अपराधी किशोर कुमार पुत्र श्रवण कुमार बावरिया निवासी निंबी थाना जमवारामगढ़ दूसरा रामजीलाल उर्फ मटिया पुत्र रतनलाल बावरिया निवासी गोनेर थाना रामनगरिया जिला जयपुर शहर मानसरोवर से दस्तयाब गिरफ्तार किया। रिया चौधरी ने बताया की किशोर कुमार बावरिया के ऊपर पहले से 11 मुकदमे दर्ज हैं। इस प्रकरण में जो टीम गठित की , उस टीम में बनवारी लाल कुमावत ,कांस्टेबल लालचंद, मुंशी गिरधारी लाल, कांस्टेबल जुगन सिंह, कांस्टेबल व रोहिताश कांस्टेबल का टीम में महत्वपूर्ण सहयोग रहा। रिया चौधरी ने बताया की इनकी वजह से ही दो शातिर अपराधी गिरफ्तार हुए । डिप्टी सुरेंद्र कुमार ने सभी कांस्टेबलों को धन्यवाद दिया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ