सुमेर सिंह राव
झुंझुनू-झुंझनू जिला पेंशनर्स समाज द्वारा सेवा निवृत तहसीलदार मंगल चन्द सैनी का माला पहना कर स्वागत किया। होली मिलन समारोह समारोह पेंशनर समाज कल्याण भवन में मनाया गया। नये सदस्यों का माला पहना कर स्वागत किया गया। कोषाधिकारी झुंझुनू विक्रम सिंह राठौड़ मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि R G H S, पेंशन सहित अनेक समस्याओं के समाधान हेतु वे तत्पर हैं। पुरुषोत्तम शर्मा नेमीचंद पूनिया ख्वाजा आरिफ पूर्व चीफ इंजीनियर माली राम वर्मा कुरडा राम मंगला राम जाट रामदेव सिंह सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया व पेंशनर्स के सामने आ रही समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम का संचालन चन्द्र प्रकाश धूपिया ने किया।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ