Type Here to Get Search Results !

सामाजिक सरोकारों आपसी भाईचारे का संदेश देता है होली स्नेह मिलन जैसे कार्यक्रमों का आयोजन




सुमेर सिंह राव

खेतड़ी    l
सामाजिक सरोकार और आपसी भाईचारे का संदेश देता है होली स्नेह मिलन जैसे कार्यक्रमों का आयोजन खेतड़ी के युवाओं ने जो आज होली स्नेह मिलन का आयोजन किया है उसके लिए मैं इस युवाओं की टोली को धन्यवाद देता हूं साथ ही खेतड़ी के गौ रक्षक दल को भी दिल से आभार देता हूं जो गायों की सेवा करने में अपनी संपूर्ण भागीदारी निभा रहे हैं । यह बात पर्यावरण प्रेमी समाजसेवी मनोज घुमरिया ने अंबेडकर पार्क के सामने श्याम मंदिर श्री श्याम गेस्ट हाउस में होली स्नेह मिलन कार्यक्रम के दौरान कही। सर्वप्रथम युवाओं की टीम व महिलाओं ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज घुमरिया का श्री सिद्धि विनायक मंदिर झोझु धाम के पास हनुमान मंदिर में स्वागत किया, उसके बाद डीजे की धुन पर बाबा श्याम के जयकारों के साथ भव्य स्वागत यात्रा निकाली। श्री रघुनाथ गौशाला में गौ रक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर गौशाला का निरीक्षण करवाया इस दौरान घुमरिया ने गाय के बछड़े को गोद में उठाकर गौ रक्षक दल की सराहना की और उनके गायों के प्रति प्रेम लगन और कार्य को देखते हुए हमेशा गौ रक्षक दल के लिए  तैयार रहने की बात कही और जो भी गायों की सेवा में खर्चा लगेगा इसके लिए अनुदान देने के लिए उन्हें आश्वस्त किया। इसके बाद राजकीय अजीत अस्पताल के पास पूर्व पार्षद मोहन नायक व सुंदर लाल के नेतृत्व में युवाओं और महिलाओं ने माला व साफा पहनाकर घुमरिया का स्वागत किया । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रकाश फौजी, जुगल किशोर, मुकेश जयदिया तथा अध्यक्षता पूर्व पार्षद मोहन लाल नायक ने की ।व मंच संचालन गोपाल कुमावत ने किया। सर्वप्रथम अतिथियों ने सुखदेव, राजगुरु ,भगत सिंह के प्रतीक चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की ,इस दौरान ललित कुमार शर्मा ,रवि राजपूत ,कुशल कुमार की चंग मंडली ने होली स्नेह मिलन के गीत व चंग धमाल से श्रोताओं को मंत्र मुक्त कर दिया शाम तक चले होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में युवाओं की टोली ने जमकर नाच गाकर कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। इस मौके पर गुलाब चंद कुमावत, राजकुमार व्यास, कमलेश, पारस वर्मा, अनिल गुप्ताता, अनिल कुमार मावर, देवेंद्र कुमार, कामरान, मोनू ,गोपाल ,गौरव, सुभाष ,हरीश ,एडवोकेट रामनिवास मीणा ,अशोक सैनीी, बंटी शर्मामा, बलवीर मीणा, त्रिलोक कुमावत ,राजेश नालपुरिया, बलवीर मीणा ,श्री राम कुमावत ,सुभाष चेहरा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ