Type Here to Get Search Results !

मां शाकंभरी सेवा समिति सकराय धाम के तत्वधान में मंगल पाठ का आयोजन








अलौकिक फूलों से हुआ मां शाकंभरी का श्रृंगार


मैया म्हारी आ जाओ थारा टाबरिया बुलावा है......


सुमेर सिंह राव


उदयपुरवाटी  l

 निकटवर्ती धार्मिक तीर्थ स्थल शाकंभरी सकराय धाम में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी फाल्गुन महोत्सव आयोजित किया गया। गुरुवार को मां शाकंभरी सेवा समिति सकराय धाम के तत्वधान में मंगल पाठ  मैया की झांकी ,श्रंगार , छप्पन भोग ,फूलों की होली  रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सुप्रसिद्ध गायकार रवीश कुमार एवं सोनम सोनी ने मां शाकंभरी परिसर में भजनों की रसगंगा प्रवाहित कर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान मां शाकंभरी सेवा समिति सकराय धाम के राजेश धानुका , सुभाष अग्रवाल, बालकृष्ण धानुका ,महावीर अग्रवाल , संजय शाह , संदीप रामूका के अलावा गुजरात छत्तीसगढ़ बिहार मध्य प्रदेश से भी अच्छी खासी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में आकर भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ