एनएचएम प्रबंधकीय वर्ग के संविदाकार्मिको ने नियमितीकरण सहित विभिन्न माँगो को लेकर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा को दिया ज्ञापन
लक्ष्मणगढ़ - वरिष्ठ पार्षद व विप्र कल्याण बोर्ड के सदस्य पवन बूटोलिया के नेतृत्व में NHM प्रबंधकीय वर्ग के संविदाकार्मिको द्वारा NH 58 पर लक्षमनगढ विधायक व पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा का जोरदार स्वागत किया गया व ज्ञापन दिया गया जिसमें विगत 12 से 14 वर्षों से कार्यरत अत्यंत अल्प वेतनभोगी NHM प्रबंधकीय वर्ग के संविदाकार्मिको द्वारा अपने कैडर के नियमितीकरण सहित विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के पास अपना पक्ष रखने की पुरजोर पैरवी की गई
इस अवसर पर बीपीएम विकास तूनवाल लेखाकार विनोद चिरानिया, मनोज शर्मा, अशोक शर्मा, हरीश ओला, राकेश लाटा, रामचन्द्र सोनी, नटवर मिश्रा, कमल पारीक, संदीप चोटिया,अनादि मिश्रा,पीएचएस संजय चोटिया, बबीता राठौड़, मैना शर्मा, हरीश सुंडा सहित बड़ी संख्या में NHM प्रबंधकीय वर्ग के संविदा कार्मिक उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ