Type Here to Get Search Results !

राजीविका कार्मिकों द्वारा नियमितीकरण की उठी मांग, कार्मिक अनिश्चित कालिन हड़ताल पर

 

चूरू ।राजीविका संविदा ,निविदा कार्मिकों राजस्थान ने राज्य सरकार द्वारा स्क्रीनिंग के माध्यम से नियमित करने की मांग को लेकर अपनी 8 सूत्री मांगों के साथ जिला कलक्टर चूरू तथा जिला परियोजना प्रबंधक चूरू के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन दिया गया तथा 10% वेतन वृद्धि जो पिछले वर्ष से लम्बित है, को लागू करवाया जाये। सरकार द्वारा कार्मिकों से सम्बन्धित मांगों को लेकर ठोस कदम उठाया जायें मांगों के समर्थन में राज्यव्यापी आहवान पर समस्त कार्मिक दिनांक 21.03.2022 से कार्य बहिष्कार कर आन्दोलनरत है। ज्ञापन अहवाब जुबैन खान, रमेश कुमार शर्मा, राकेश कुमार, ईमरान खान, पूनम, शिवानी, शायर, मोहनलाल, रामस्वरूप चौधरी, सोनश वर्मा, भावना एवं समस्त राजीविका कार्मिकों द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ