Type Here to Get Search Results !

डॉक्टर्स हड़ताल पर, मरीज परेशान

 



लालसोट मामले में कार्यवाही की मांग को लेकर चल रही हड़ताल,

लालसोट में एक महिला की इलाज के दौरान मौत होने पर, महिला के परिजनों ने डॉ अर्चना शर्मा पर पुलिस थाने में हत्या का मामला, दर्ज करवाने पर डॉ अर्चना ने आत्महत्या करली। आत्महत्या का मामला अब तूल पकड़ने लगा है, जिला मुख्यालय के राजकीय भर्ती अस्पताल में डॉक्टर नहीं बैठने की वजह से, आमजनो को  इलाज करवाने के लिए  परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, डॉक्टर हड़ताल पर है, और मरीज परेशान,  डॉक्टर एसोसिएशन के डॉक्टर महेश शर्मा ने बताया कि, जब तक मेडिकल एसोसिएशन की समस्त मांगे पूरी नहीं होती, तब तक डॉक्टर्स की हड़ताल जारी रहेगी। वहीं दूसरी ओर मौसमी बीमारियों व गंभीर बीमारी से ग्रस्त मरीज, ओपीडी में बैठकर डॉक्टर का इंतजार कर रहे हैं, फिलहाल जिला कलेक्टर सिद्धार्थ सिहाग मेडिकल एसोसिएशन से वार्ता कर, समस्या के समाधान के प्रयास कर रहे हैं, वही मौके पर एसडीएम राहुल सैनी अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ