Type Here to Get Search Results !

सरदारशहर के समायोजित शिक्षाकर्मियों ने विधायक शर्मा को दिया ज्ञापन

 सरदारशहर के समायोजित शिक्षाकर्मियों ने विधायक शर्मा को दिया ज्ञापन



सरदारशहर। मुन्नालाल राव 


राजस्थान समायोजित शिक्षाकर्मी संघ राजस्थान की प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा पुरानी पेंशन की बजट सत्र में घोषणा करने पर विधायक भंवरलाल शर्मा व राज्य मंत्री राजस्थान राज्य आर्थिक पिछड़ा वर्ग बोर्ड के अध्यक्ष अनिल शर्मा को  अनुदानित संस्थाओं में नियुक्ति तिथि से पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करवाने का आग्रह किया गया। शर्मा ने इस संबंध में मुख्यमंत्री राजस्थान गहलोत से मिलकर अनुदानित संस्था में नियुक्ति तिथि से लागू करवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रदेश महिला  उपाध्यक्ष डॉ प्रभा पारीक ,  प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार तिवाड़ी, कार्यकारिणी सदस्य विजय भोजक, चूरु जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राठौड़, प्रमोद पारीक, गोविन्द गौड़, सुरजाराम , अन्नु सिंह, कंचन सेठिया, घनश्याम शाण्डिल्य, रामसिंह आदि समायोजित शिक्षाकर्मीयों ने भाग  लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ