Type Here to Get Search Results !

घर बैठे रोजगार की मांग दर्ज करवा सकेंगे महानरेगा श्रमिक


चूरू, । महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत शिकायतों एवं रोजगार की मांग दर्ज किये जाने व योजना के क्रियान्वयन संबंधी जानकारी एवं समस्याओं के समाधान हेतु एकीकृत कॉल सेन्टर टोल फ्री नम्बर-1800-180-6127 जारी किए गए हैं। 

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामनिवास जाट ने बताया कि कॉल सेन्टर की सुविधा प्रातः 8 बजे से शाम 8 बजे तक रहेगी। इस टोल फ्री कॉल सेन्टर नम्बर पर महात्मा गांधी नरेगा के लिए निःशुल्क नम्बर डायल करने के पश्चात् विकल्प चुनकर 5 नम्बर दबाए जाने पर कॉल सेन्टर ग्राहक सेवा अधिकारी से योजना कियान्वयन संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है एवं शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। कॉल सेन्टर के माध्यम से रोजगार की मांग दर्ज करवाने के लिए भी श्रमिकों द्वारा आईवीआर के 5 नम्बर दबा कर जिला परिषद, पंचायत समिति, ग्राम पंचायत एवं जॉब कार्ड की सूचना कॉल सेन्टर एजेन्ट को देने पर पंचायत समिति स्तर से कार्य आंवटित करने के पश्चात उक्त मांग अनुसार नाम मस्टररोल में स्वतः ही दर्ज हो जायेगा। जॉब डिमाण्ड अनुसार कार्य उपलब्ध नहीं करवाये जाने पर श्रमिक बेरोजगारी भत्ता पाने का हकदार होगा। कॉल सेन्टर के माध्यम से दर्ज मांग के संबंध में आवेदनकर्ता को कम्प्यूटर जेनरेटेड रसीद नम्बर फोन से ही प्राप्त हो जाएंगे। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ