Type Here to Get Search Results !

राजस्थान नई भर्ती विज्ञप्ति नर्सेज संघर्ष समिति ने ब्लॉक सीएमएचओ को दिया ज्ञापन

राजस्थान नई भर्ती विज्ञप्ति नर्सेज संघर्ष समिति ने ब्लॉक सीएमएचओ को दिया ज्ञापन



सरदारशहर। मुन्नालाल राव 


राजस्थान नई भर्ती विज्ञप्ति नर्सेज संघर्ष समिति द्वारा ज्ञापन बीसीएमओं सरदारशहर डॉक्टर विकास सोनी को नई भर्ती विज्ञापन नर्स ग्रेड द्वितीय भर्ती निकालने व संविदा नर्सेज को 10,20,30 बोनस अंक देकर लाभान्वित करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। अंकित, प्रवीण भोजक, मनोज, संजय खिचड़ आदि ने ज्ञापन में बताया कि चिकित्सा के क्षेत्र में विभिन्न योजना एनआरएचएम, यूटीवी, एनएचएम, आरएमआरएस, एनसीडी,108, पीपीपी समस्त योजनाओं में वर्षो से संविदा नर्सेज कार्यरत है,जो आज तक नियमितकरण से वंचित रह रहे है। 2018 के बाद राजस्थान में नर्सेज द्वितीय ग्रेड की नियमित भर्ती नही निकाली गई और राजस्थान में पद खाली पड़े हुऐ है। न्यू भर्ती निकालकर संविदा नर्सेज की 10,20,30 बोनस अंक देकर नियमित करें और जो 2018 चुनाव के घोषणा पत्र में वादा किया उसको लागू करें तथा वर्षो से अल्प वेतन में काम करने वाले संविदा नर्सेज को लाभान्वित करें। ताकि राजस्थान में सभी संविदा नर्सेज घर-घर, ढाणी-ढाणी जाकर राज्य सरकार की योजना का प्रचार प्रसार कर सकें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ