शिक्षक ने निकाली गाजे बाजे के साथ घोड़ी पर बैठाकर बिटिया बिरूबाला की निकाली बिंदोरी
बेटा बेटी में दिया समानता का संदेश
सरदारशहर। मुन्नालाल राव
स्थानीय वार्ड नंबर 45 गौशाला बास निवासी राजकीय शिक्षक गंगाराम सुथार (देंगीवाल) ने अपनी बिटिया की गाजे-बाजे के साथ बिंदोरी निकालकर समाज को बेटा बेटी मे समानता का संदेश दिया। इस दौरान बिटिया को घोड़ी पर बैठा कर गाजे-बाजे के साथ जब मोहल्ले से बिंदोरी निकली तो मोहल्ले वासियों व रिश्तेदारों ने बिटिया का जगह-जगह नाच गाकर स्वागत किया और सफल वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद प्रदान किया। आपको बता दें स्वर्गीय घड़सीराम देंगीवाल की सुपुत्री एवं रुकमणी देवी गंगाराम की सुपुत्री बीरूबाला का विवाह नौसरिया (रतनगढ़) निवासी राजकुमार पुत्र सावित्री देवी प्रह्लादराम लदोईया के साथ 24 मार्च को संपन्न हुआ है।
शिक्षक गंगाराम ने बताया कि वर्तमान में बेटियां हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रही है ऐसे में हमने भी गाजे-बाजे के साथ बिटिया को घोड़ी पर बिठाकर बिंदोरी निकालकर समाज में बेटा व बेटी में समानता का संदेश दिया है ताकि समाज में बेटियों के लालन-पालन में कोई भेदभाव ना हो। इस अवसर पर गोविंद राम, भंवरलाल, रुपाराम, बसंत, मदनलाल, मामराज, नवरत्न, गोपीकिशन, भागीरथ, रामप्रसाद, जगदीशप्रसाद, सांवरमल, नंदकिशोर, अशोक, दिनेश, मुकेश, संपत, संदीप, सहित समस्त देंगीवाल परिवार एवं रिश्तेदारों तथा मोहल्ले वासियों ने वर वधु को शुभ आशीर्वाद प्रदान किया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ