महाशिवरात्रि के अवसर पर गुंजा शिव भोले जयकारे
मंदिर मंदिर हो रही है भोलेनाथ की पूजा
सरदारशहर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आज शहर में भोलेनाथ के मंदिरों में शहर वासियों द्वारा शिव परिवार की विशेष पूजा अर्चना की जा रही है। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, दूध, फल, मिठाई इत्यादि से भोलेनाथ की श्रद्धा अनुसार पूजा कर घर परिवार व क्षेत्र में सुख शांति व समृद्धि की कामना की। रात्रि में शहर के शिव मंदिरों में भोलेनाथ का जागरण रखा गया है।
इसी प्रकार गौशाला बास स्थित वार्ड नंबर 45 के भूतनाथ मंदिर में पुजारी ओम प्रकाश स्वामी के सानिध्य में महिलाओं ने सपरिवार भगवान शंकर की पूजा अर्चना की। रात्रि को भूतनाथ मंदिर में बीकानेर के सुप्रसिद्ध भजन गायक अजय सिंह भाटी सहित अनेक कलाकारों द्वारा अपनी मधुर वाणी में भोलेनाथ का गुणगान किया जाएगा। मंदिर कमेटी ने शहर वासियों को ज्यादा से ज्यादा जागरण में पधार कर भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ