Type Here to Get Search Results !

नकाबपोश बदमाशों ने बंदूक की नोक पर दिया लूट की वारदात को अंजाम, ज्वेलर्स से करीब 5 किलो चांदी व 100 ग्राम सोना लूटकर ले जाने की है खबर


 नकाबपोश बदमाशों ने बंदूक की नोक पर दिया लूट की वारदात को अंजाम,  ज्वेलर्स से करीब 5 किलो चांदी व 100 ग्राम सोना लूटकर ले जाने की है खबर


, सुचना के बाद पुलिस ने की नाकाबंदी

Join Banksathi & earn more than 1,00,000 from home.

             https://banksathi.page.link/dTmFC8mcPgaG5SM77

                         referral code for signup: 331001275


अपना जीरो बैलेंस बचत खाता कुछ ही मिनटों में, सीधे अपने घर से।अभी खोले 



सरदारशहर। मुन्नालाल राव


खबर चुरू के सरदारशहर से है जहां तेलियो की मस्जिद के पास किसान ज्वेलर्स में आज शाम करीब 7:00 बजे बेखौफ बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों ने किसान ज्वेलर्स के अंकित सोनी को बंदूक की नोक पर डरा- धमकाकर दुकान से करीब 5 किलो चांदी व 100 ग्राम सोना लेकर फरार हो गए। ज्वेलर्स अंकित सोनी ने बताया कि आज शाम करीब 7:00 बजे दुकान में दो नकाबपोश दुकान में घुसे। मैंने पूछा आप कौन है और किस काम से आए हैं तो बदमाशों ने मुझे पिस्तौल दिखाकर डराया और फायरिंग भी की। जान खतरे में देखकर मैं चुप रहा कुछ ही देर में बदमाश दुकान से 5 किलो चांदी व 100 ग्राम सोना लेकर फरार हो गए। ज्वेलर्स ने बताया कि आसपास के दुकानदारों ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो तो बदमाशों ने उन्हें भी पिस्तौल दिखा कर डराया और चुप रहने के लिए कहा। कुछ देर में बदमाश दुकान से माल लेकर फरार हो गए तब हमने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। बहरहाल पुलिस चारों तरफ नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश कर रही है। ईधर सरेराह हूई वारदात की खबर शहर में आग की तरह तेजी से फैल गई जिसके बाद मौके पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने भरे बाजार हुई वारदात पर आक्रोश जताते हुए तुरंत आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

  referral code for signup: 331001275






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ