Type Here to Get Search Results !

शहीद दिवस पर चोमू में निकाली 3 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा

 



बराला हॉस्पिटल की तरफ से पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान

सुमेर सिंह राव

चोमू l  शहीद दिवश पर चौमू में डॉ सरवण बराला द्वारा 100 मीटर लम्बा, 20 फिट चोड़ा तिरंगा से हजारों लोगों की मौजूदगी में स्कूली बच्चों, स्काउट गाइड व NCC के छात्रों द्वारा 3 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई जो 10 बजे  चौमू के सुप्रसिद्ध गणेश मंदिर से सुरु होकर 12 बजे शहीद भगत सिंह पार्क पहुँची । शहीदो को श्रधांजलि के पश्चयात ये यात्रा सभा मे तबदील होगई जिसको महावीर चक्र विजेता कैप्टन दिगेन्द्र सिंह, कैप्टन राम निवास ताखर सहित कई गणमान्य लोगों ने सम्बोधित किया । डॉ सरवण बराला ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु के जीवन पर प्रकाश डाला और युवाओं को इनके जीवन से प्रेरणा लेने को कहा । डॉ सरवण बराला ने चौमू के आम लोगो की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया जिसमे पानी, शिक्षा, रोजगार जैसे मुद्दे प्रमुख रहे । डॉ बराल ने बताया कि में पिछले काफी समय से सार्वजनिक जीवन मे हूँ और सामाजिक गतिविधियों व अपने हॉस्पिटल की देखभाल में सम्लित रहा हूँ । आज से में अपने आपको पूर्णरूप से चौमू की जनता को समर्पित करता हूँ और आपकी हर समस्या मेरी समस्या है । मेरे दवाज़े 24 घंटे आपलोगो के लिए खुले रहेंगे । आप कभी भी मेरे घर आ सकते है या फोन कर सकते है में हमेशा आपके लिए उपलब्ध रहूंगा । अंत मे डॉ सरवण बराला द्वारा उपस्थित सेकड़ो सैनिकों व पूर्व सैनिकों को शाल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ