बॉडी बिल्डरों ने दिखाया दमखम एनपीसी राजस्थान चैंपियनशिप 2022 का आयोजन
भीलवाड़ा के राजेश गुर्जर ने जीता बॉडी बिल्डिंग का खिताब
सरदारशहर। मुन्नालाल राव
इंडियन फिजिक एलाइंस की ओर से बाबू शोभा चंद जम्मड़ भवन में नेशनल फिजिक कमेटी एनपीसी राजस्थान चैंपियनशिप 2022 का आयोजन किया गया। जिसमें भीलवाड़ा के राजेश गुर्जर ने ऑल ओवर राजस्थान बॉडी बिल्डिंग का खिताब जीता। वहीं अजमेर के जैद सिद्दीकी ने मैन फिजिक्स ऑल ओवर खिताब पर अपना कब्जा जमाया। इसी क्रम में सुजानगढ़ के राकेश मिश्रा ने मास्टर बॉडी बिल्डिंग में व जयपुर की डॉक्टर संजय मीणा ने वुमन फिजिक का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में हेमंत अंग्रीस, डॉ अंकुर हस्तीर, डॉक्टर सोम तुगनैत,रीता जयरथ, लवलीन व पारस गुप्ता ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर इंडियन फिजिक्स के स्टेट हेड शिव पंडित ने उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता से खेल जगत को एक नई दिशा मिलेगी। इस मौके पर पंकज जांगिड़, ऋषि शर्मा, संदीप स्वामी, विजय भोजक, महेश शर्मा, अभिषेक वत्सस मुस्कान,सूरज शर्मा, मनोज जांगिड़, नरेंद्र सिंह राजपुरोहित, दीपक शर्मा आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों ने प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को पुरस्कृत कर हौसला अफजाई की।
एक टिप्पणी भेजें
1 टिप्पणियाँ