जोधपुर-बैंकों के निजीकरण, और बैंकिंग लॉ अमेंडमेंट बिल 2021 का विरोध करते हुए, बैंकिंग यूनियनों ने दो दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया है, जोधपुर में भी इसका असर देखने को मिला, रातानाडा स्थित एलआईसी के कार्यालय के बाहर, एलआईसी के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया, और सरकार की नीतियों के विरुद्ध नारेबाजी की, एलआईसी के कर्मचारियों ने बताया कि, एलआईसी का आईपीओ किया जा रहा है, जिस का भी विरोध कर रहे हैं, वही साथ ही केंद्र सरकार, नई पेंशन नीति लागू कर रही है, जो उन्हें स्वीकार नहीं है, इसी के चलते दो दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया गया है, और आज हड़ताल का पहला दिन है।
जोधपुर से मनोहरसिंह

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ