Type Here to Get Search Results !

वन विभाग ने की बड़ी कार्रवाई अवैध हरी लकड़ियों से भरी तीन पिकअप जब्त

 वन विभाग ने की बड़ी कार्रवाई अवैध हरी लकड़ियों से भरी तीन पिकअप जब्त




सरदारशहर। मुन्नालाल राव 


तहसील क्षेत्र में अवैध वन गतिविधियों की रोकथाम हेतु वन विभाग के जिला अधिकारी सविता दहिया के निर्देशन में क्षेत्रीय अधिकारी अनूप कुमार शर्मा की टीम द्वारा अवैध लकड़ियों से भरी तीन पिकअप जप्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।  तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर तीनों पिकअप को सीज कर अवैध लकड़ी काटने के अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। वन विभाग  अधिकारी शर्मा ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत 3 अवैध हरी लकड़ियों से भरी पिकअप को जप्त कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। एक पिकअप को गांव शिमला व बोघेरा के बीच कमलेश कस्वा निवासी बोधेरा को पिकअप के साथ गिरफ्तार किया गया है। अमरासर फांटा के पास पवनकुमार सैनी निवासी साहवा को पिकअप में अवैध लकड़ी ले जाते पकड़ा गया है। सरदारशहर के पर्यावरण चौक पर मामराज सारण निवासी सारसर को हरी लकड़ी से भरी पिकअप के साथ गिरफ्तार किया गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देशन में तहसील क्षेत्र में अवैध वन विधियों को रोकने के लिए टीम द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कार्रवाई में क्षेत्रीय वन अधिकारी अनूप कुमार शर्मा, वनपाल इंद्रजीत सिंह, नरेंद्र सिंह, सुरेश कुमार, वनरक्षक मुर्करा, शांतिप्रकाश, समुंदर सिंह, सुरेंद्र कुमार, स्टाफ मन्नू खान, याकूब खान आदि टीम शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ