Type Here to Get Search Results !

आचार्य महाश्रमण जी का चूरू का तीन दिवसीय प्रवास

 



CHURU- आज तेरापंथ भवन में आचार्य महाश्रवण प्रवास व्यवस्था समिति द्वारा  आयोजन समिति के सदस्यों के द्वारा प्रेस से वार्ता की गई।

 जिसमें प्रवास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार बांठिया  स्वागत अध्यक्ष राजेंद्र बछावत, रणजीत बराडिया, इस कार्यक्रम के संयोजक प्रोफ़ेसर कमल सिंह कोठारी  देव रतन पारख,शोभा यात्रा प्रभारी विजय कोठारी वह नवरत्न मल कोठारी प्रवीण प्रवीण बेद  अभय बरडिया और मीडिया के संयोजक अजय सिंगी उपस्थित रहे।

 इस अवसर पर जानकारी देते हुए प्रवास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष विनोद बांठिया  ने बताया कि आचार्य महाश्रमण जी का चूरू का तीन दिवसीय प्रवास हम सब चूरू वासियों के लिए बड़े गौरव का विषय है और चूरू के सर्व समाज के लोग गुरुदेव का स्वागत करने के लिए आतुर हैं। चूरू प्रवास के दौरान गुरुदेव 26 तारीख को रतननगर से चूरू की सीमा में प्रवेश करेंगे तत्पश्चात शोभा यात्रा के रूप में कार्यक्रम स्थल तक पहुचेंगे 

 कार्यक्रम के मीडिया संयोजक अभय सिंघी ने बताया कि आचार्य महाश्रमण प्रवास व्यवस्था की ओर से विभिन्न प्रकार की व्यवस्था कर ली गई है और इस संदर्भ में आज मीडिया के बंधुओं से वार्ता की गई है ।

इस कार्यक्रम में चूरू के सभी लोग बढ़ चढ़कर भाग लेंगे इस अवसर पर इस कार्यक्रम के संयोजक प्रोफ़ेसर कमल सिंह कोठारी  ने इस कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।

 इस अवसर पर उन्होंने कहा कि धर्म एक दिया है और  सभी लोगों को प्रकाशित करने का काम साधु संतों का होता है।

 कार्यक्रम का संचालन विजय कोठारी ने किया इस अवसर पर सुरेंद्र पारख,सूरज कोठारी सहित समाज के लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ