Type Here to Get Search Results !

फिट इंडिया हेतु युवाओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

 



साकारात्मक जीवनशैली स्वास्थ्य का सुरक्षा कवच - विजय हिन्द

 सुमेर सिंह राव

 उदयपुरवाटी / गुढ़ा गौडजी नेहरू युवा केंद्र झुंझुनू युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित सकारात्मक जीवन शैली एवं फिट इंडिया हेतु युवाओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम आज जिले के उदयपुरवाटी ब्लॉक में गुढ़ा स्थित श्रीमती मुंगेश्वरि देवी गोदारा महाविद्यालय में हुआ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि यूथ आइकन और एन वाई के एवं स्काउट गाइड ट्रेनर विजय हिन्द जालिमपुरा थे, वही विशिष्ट अतिथि पूर्व उपजिला प्रमुख  बनवारी लाल सैनी,सामाजिक कार्यकर्ता  एवं शिक्षाविद कैलाश चंद्र डूडी, प्राचार्य राजेंद्र शेखावत, और सूर्यप्रकाश स्वामी थे,कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था निदेशक डॉ हरिसिंह गोदारा ने की। मुख्य अतिथि के वक्तव्य के रूप में संबोधित करते हुए जालिमपुरा ने कहा की युवाओं को स्वास्थ्य के ऊपर विशेष ध्यान देना चाहिए युवा स्वस्थ होंगे तभी समर्थ होंगे और समर्थ होने पर ही वे राष्ट्र के प्रति अपने योगदान को प्रभावी ढंग से पूर्ण कर पाएंगे उन्होंने कहा कि सकारात्मक जीवन शैली हेतू भी प्रथम कड़ी स्वस्थ शरीर ही है। बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम को संबोधित कर रहे   बनवारी लाल सैनी, कैलाश चंद्र डूडी और सूर्य प्रकाश स्वामी ने युवाओं से आह्वान किया की स्वस्थ शरीर और सकारात्मक जीवन शैली हेतु हमें अपने दोष और विकारों को त्यागना होगा जिसमें नशे का प्रमुख स्थान है किसी भी प्रकार का नशा हमारे शरीर के साथ-साथ हमारी आर्थिक और मानसिक स्थिति को भी प्रभावित करता है अतः हमें इस दलदल में फसने से बचना होगा और विशेषकर आगामी पीढ़ी हेतु बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत करना होगा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्था निदेशक  ने नेहरू युवा केंद्र झुंझुनूं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार का आभार प्रकट किया की उनके द्वारा इस प्रकार के सार्थक सामाजिक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। मंच संचालन राष्ट्रीय युवा स्वयं सेविका सुनीता स्वामी ने किया कार्यक्रम प्रभारी सोनू योगी ने सभी अतिथियों और युवाओं का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र की ओर से अतिथियों को प्रतीक चिन्ह और सभी युवा प्रतिभागियों को भोजन पैकेट एवं स्टेशनरी कीट प्रदान किए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ