परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के आध्यात्मिक जन्मोत्सव व बसंत पंचमी के उपलक्ष में पांच कुंडीय यज्ञ व सामूहिक जप का आयोजन
सरदारशहर। मुन्नालाल राव
स्थानीय चौधरियों का कुआं स्थित गायत्री शक्तिपीठ में बसंत पंचमी के उपलक्ष व परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के आध्यात्मिक जन्मोत्सव पर पांच कुंडीय यज्ञ व सामूहिक जप का आयोजन हुआ। इस दौरान शहर के सैकड़ों महिला व पुरुषों ने यज्ञ व जप में भाग लेकर मां गायत्री के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। गायत्री परिवार के जिला प्रभारी ओम प्रकाश पारीक ने बताया कि आज गुरुदेव का आध्यात्मिक जन्मोत्सव है इसके साथ ही बसंत पंचमी भी है। ऐसे में गायत्री परिवार द्वारा मंदिर में यज्ञ एवं जप का आयोजन कर लोगों को आध्यात्मिक जीवन की तरफ बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया है। उन्होंने अपने शब्दों में गुरुदेव के जन्म एवं बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में ओम प्रकाश पारीक, ओम प्रकाश वैद्य, जगदीश प्रजापत, शिव भगवान प्रजापत, मदन सिंह हरियासर, जगदीश स्वामी, बाबूलाल सैनी, गोपाल सोनी, उमेश वैद्य, डॉ महेंद्र शर्मा, प्रांजल पारीक, नमन पारीक, विपिन शर्मा, शंकरलाल सोनी, मूलचंद प्रजापत, तोलाराम जांगिड़, मंगल चंद भोजक सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन बनवारी लाल जांगिड़ द्वारा किया गया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ