CHURU- स्थानीय गढ़ के पीछे स्थित एस के मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को नवी कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा दसवीं के विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया । इसमें बोलते हुए संस्था के प्रिंसिपल राजीव शर्मा ने विद्यार्थियों को उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे के लिए संस्कार सबसे महत्वपूर्ण होते हैं अगर बच्चों को बचपन से ही सुसंस्कार दिए जाएं तो वह एक सफल नागरिक बन सकता हैं और एक सफल नागरिक देश के लिए अपना योगदान दे सकता है। उन्होंने कहा शिक्षा के साथ-साथ सह शैक्षिक गतिविधियों का भी अपना महत्व होता है अतः बच्चों को पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ खेलकूद में भी प्रयास करना चाहिए खेलकूद से जहां स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बच्चे के अंदर पैदा होती है वही स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी खेल सबसे महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर ज्योति महर्षि सैमुअल शिवपुरी राम मोहन दाधीच कीर्ति सारस्वत ममता माटोलिया मुबारक अली नम्रता सोनी ज्योति कमलेश कंवर ललित भालेरी वाला सहित अनेक अध्यापक अध्यापिका उपस्थित रहे। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। वहीं विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार भी दिए गए । इस अवसर पर कृष्णा शर्मा सानिया खान सिमरन प्रजापत अरशद खान वसीम खान सहित अनेक छात्र छात्राओं ने शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ