Type Here to Get Search Results !

जन्मदिन पर पौधरोपण किया

 


सीकर :- 

खोरी ब्राह्मणान रघुनाथगढ़ के दीपक देनवाल भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी सीकर ने अपने 25 वे जन्मदिन राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में पांच पौधे रोपकर पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया । इस अवसर पर दीपक ने बताया कि हमे पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड - पौधे लगाकर उनकी देखभाल भी करनी चाहिए l हम पेड़ पौधों के बिना जीवन की कल्पना मात्र भी नही कर सकते l दीपक ने अपने जन्मदिन के अवसर पर 5 पौधे लगा कर उनकी देखभाल करने की शपथ ली । इस मौके पर रामपुरा सरपंच राकेश कुमार,मनोज रिया,रामजीलाल,महेश रिया, शशि शर्मा,पंकज, रविप्रकाश,ठाकुर आदि मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ