Type Here to Get Search Results !

विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप

 


भूख हड़ताल की दी चेतावनी 


सरदारशहर। मुन्नालाल राव 


स्थानीय वार्ड नंबर 50 के बीजेपी पार्षद राकेश जगरवाल के नेतृत्व में वार्ड वासियों ने विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप लगाते हुए नगरपालिका के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया। वार्ड पार्षद ने बताया कि पिछले 1 साल से मैं वार्ड में सफाई, नाली, सड़कें आदि की मांग को लेकर चक्कर लगा रहा हूं लेकिन हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वार्ड पार्षद ने समय रहते समस्या का समाधान नहीं करने पर नगरपालिका के आगे भूख हड़ताल करने की चेतावनी भी दी है। पार्षद द्वारा लगाए गए आरोपों पर पालिकाध्यक्ष चौधरी ने कहा कि भेदभाव के आरोपों को मैं सिरे से नकारता हूं हालांकि समस्या मेरे संज्ञान में आई है जिसका शीघ्र ही समाधान करवाया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ