CHURU- गायत्री शक्तिपीठ चूरू में शनिवार 5 फरवरी को बसन्त पञ्चमी का पर्व पञ्च कुण्डीय गायत्री महायज्ञ से मनाया गया।गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक उम्मेद सिंह राठौड़ ने बताया कि इस दिन को गायत्री परिवार के संस्थापक परम् पूज्य गुरुदेव वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्री राम शर्मा आचार्य का आध्यात्मिक जन्मदिवस के रूप में भी मनाया गया है।यज्ञ के साथ साथ विभिन्न संस्कार यथा दीक्षा, विद्यारम्भ,पुंसवन,जन्मोत्सव,विवाह दिवस निःशुल्क करवाये गए।अखिल विश्व गायत्री परिवार की हर शाखा पर आयोजन को धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम में पृथ्वीराज सैनी,उम्मेद सिंह राठौड़, महेंद्र कुमार कश्यप,सीता राम,तेजपाल सिंह राठौड़,कालीचरण शर्मा,कमलेश कँवर,गायत्री गौरशिया आदि कार्यकर्तागण राम सिंह राठौड़ के निर्देशन हवन में आहुतियां दी।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ