Type Here to Get Search Results !

धर्म की बेटियों के रिश्ते का फर्ज निभाने बेंगलुरू पहुंचे मदन लाल भावरिया

 



बेंगलुरु गृह प्रवेश के कार्यक्रम पर पहुंचने पर राजस्थानीयो का हुआ जोरदार स्वागत


मदन लाल भावरिया के नेतृत्व में पचलंगी से सैकड़ों लोग पहुंचे बेंगलुरु


धर्म की बेटियों के रिश्ते का फर्ज निभाने बेंगलुरू पहुंचे मदन लाल भावरिया


तमिलनाडु ग्रेनाइट एसोसिएशन अध्यक्ष बलवीर सिंह ने थोड़े से समय में ही बनाई अपनी अलग पहचान............... मदन लाल भावरिया


सुमेर सिंह राव 


उदयपुरवाटी l

, बेंगलुरु में भवानी कलेक्शन नन मंगला कार्तिक रेजिडेंस में गृह प्रवेश के दौरान पचलंगी निवासी विक्रम सिंह शेखावत व नरपत सिंह शेखावत ने अपने नए आवास पर राजस्थान से पहुंचे मारवाड़ीयों का शेखावाटी परंपरा के अनुसार चुनरी का साफा पहनाकर व पुष्प हार पहनाकर जोरदार स्वागत किया l राष्ट्रीय सामाजिक चेतना मंच के अध्यक्ष व समाजसेवी मदन लाल भावरिया ने विक्रम सिंह पत्नी निर्मला कंवर नरपत सिंह पत्नी संतोष कंवर को धर्म की बेटियां बनाने पर बेटियों का फर्ज निभाने के लिए बेंगलुरु उनके आवास पर पहुंचे और अपना फर्ज निभाया l समाजसेवी मदन लाल भंवरिया ने तमिलनाडु ग्रेनाइट एसोसिएशन अध्यक्ष बलवीर सिंह का सम्मान किया और कहा कि बलवीर सिंह ने थोड़े समय में ही वहां पर अपनी अलग पहचान बना कर एक अच्छा मुकाम हासिल किया है जो बड़ा ही काबिले तारीफ है l महेंद्र सिंह तेतरवाल ने बताया कि उन्होंने पचलंगी ओम शिव गौशाला के लिए भी 11000 रुपयों की राशि भेंट की है l बेंगलुरु में अपने नए मकान के ग्रह प्रवेश पर विक्रम सिंह एवं नरपत सिंह बरगुर ग्रेनाइट एसोसिएशन के अध्यक्ष बलवीर सिंह शेखावत के  श्री गणेश ग्रेनाइट एक्सपोर्ट कृष्णागिरी तमिलनाडु का व राष्ट्रीय सामाजिक चेतना मंच के अध्यक्ष मदन लाल भावरिया, सुरेश चोटिया ,मूल सिंह शेखावत ,संत बक्स सिंह, गोकुल चंद तेतरवाल, सुल्तान राम मिठारवाल ,शीशपाल मिठारवाल का बेंगलुरु मैं गृह प्रवेश पर पहुंचने पर शेखावाटी परंपरा के अनुसार इन का जोरदार स्वागत किया l नरपत सिंह शेखावत एचआर मैनेजर ने आगंतुक महानुभावों का आभार व्यक्त किया l इस दौरान बेंगलुरु से मदन सिंह राठौड़ ,कल्याण सिंह राठौड़, सरवन सिंह राठौड़ ,वीरपाल सिंह राठौड़, उपेंद्र सिंह राठौड़ ,संदीप सिंह राठौड़ जसवंत सिंह पाईली ,बलवीर सिंह ,प्रकाश सिंह, नवीन कुमार इंस्पेक्टर नथमल टेलर ,देवराज सिंह, भीम सिंह गुढा सहित कई बुद्धिजीवी एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया l



Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ