Type Here to Get Search Results !

थानाधिकारी देवी सिंह का ग्रामीणों ने किया भव्य अभिनंदन

 





थानाधिकारी देवी सिंह का गुढा गोड़जी के अभिनंदन मैरिज गार्डन में ग्रामीणों ने किया भव्य अभिनंदन

स्वागत समारोह में जिला पुलिस अधीक्षक व उदयपुरवाटी एसडीएम सहित जिले के कई आला अधिकारी रहे मौजूद

थानाधिकारी देवी सिंह का ही नहीं पूरी राजस्थान पुलिस का सम्मान किया है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता.... एसपी प्रदीप मोहन शर्मा

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी /  गुढ़ा गोड़जी
 उपखंड के अभिनंदन मैरिज गार्डन में रविवार को जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा, उदयपुरवाटी उपखंड अधिकारी रामसिंह राजावत सहित जिले के कई आला अधिकारी व जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। अवसर था पहल एक अभिनव संस्था के तत्वाधान में क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा गुढ़ा गोड़जी थानाधिकारी देवी सिंह शेखावत के उत्कृष्ट कार्य काल को लेकर उनकी सेवानिवृत्ति पर किया गया अभिनंदन समारोह एवं स्नेह मिलन। गौरतलब है कि इंस्पेक्टर देवी सिंह शेखावत पुलिस विभाग में अपने 42 वर्ष के कार्यकाल के बाद सोमवार को सेवानिवृत्त हुए है। अपने उत्कृष्ट कार्यशैली एवं कर्तव्य निष्ठा से क्षेत्र में पहचान बनाने वाले थानाधिकारी देवी सिंह का पिछले तीन चार रोज से क्षेत्र में जगह जगह सम्मान किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार देर शाम अभिनंदन मैरिज गार्डन गुढ़ा गोड़जी में ग्रामीणों द्वारा शेखावत का चुंदरी का साफा पहनाकर फूल मालाओं, गुलदस्तों, मोमेंटो एवं गिफ्ट देकर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झुंझुनू जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने कहा कि थानाधिकारी देवी सिंह ने गुढ़ा गोड़जी क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट कार्य काल के दौरान लोगों से जो मान सम्मान प्राप्त किया है वह पुलिस विभाग के लिए गर्व की बात है। यह सम्मान देवी सिंह का ही नहीं अपितु पूरे राजस्थान की पुलिस फोर्स का सम्मान है। हमें ऐसे कर्तव्यनिष्ठ अधिकारीयों पर गर्व है। बहुमुखी प्रतिभा के धनी शेखावत की कार्यशैली 42 वर्ष के कार्यकाल में बेदाग रही है। उपखंड अधिकारी रामसिंह राजावत ने कहा कि जिस प्रकार से पुलिस के एक थानाधिकारी का क्षेत्र की जनता द्वारा जो मान सम्मान देखने को मिला है इससे प्रतीत होता है कि इंस्पेक्टर शेखावत ने कार्यकाल के दौरान अपनी कर्तव्यनिष्ठा व व्यक्तित्व से क्षेत्र की जनता का दिल जीता है। प्रमुख समाज सेवी सुरेश मीणा किशोरपुरा ने कहा कि शेखावत का गुढ़ा गोड़जी थाने में 18 महीने और 15 दिन का कार्यकाल बहुत ही सराहनीय रहा। मीणा ने पुलिस अधीक्षक शर्मा को अवगत करवाते हुए कहा कि चंवरा चौकी का कार्य क्षेत्र काफी लंबा है ऐसे में गाड़ी नहीं होने की वजह से चौकी पुलिस स्टाफ को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चंवरा चौकी पुलिस स्टाफ के लिए एक गाड़ी उपलब्ध करवाने की मांग की। पहल एक अभिनव संस्था के अध्यक्ष राकेश देवठिया ने कहा कि व्यक्ति अपने कर्मों से महान होता है। हमें क्षेत्र में शेखावत जैसे काबिल अधिकारियों की जरूरत है। बीसीएमओ डॉक्टर भूपेश ने कहा कि ये तो पब्लिक के थानेदार हैं जिनके सम्मान में क्षेत्र की जनता ने जगह-जगह पलक पांवड़े बिछाये हैं। थानाधिकारी देवी सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि क्षेत्र की जनता द्वारा मुझे जो मान सम्मान और प्यार दिया गया है उसे मैं हमेशा याद रखूंगा। मैंने थाने में आए हुए हर परिवादी की फरियाद को सुना है और उसकी पीड़ा को दूर करने का प्रयास किया है। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र रसगनियां द्वारा किया गया।कार्यक्रम के दौरान डीवाईएसपी सतपाल सिंह बीसीएमओ मुकेश भूपेश एसआई महावीर प्रसाद, पहल एक अभिनव संस्था के अध्यक्ष राकेश देवठिया, विनोद केडिया, राम सिंह शेखावत जाखल, प्रमुख समाज सेवी सुरेश मीणा किशोरपुरा, चेयरमैन एडवोकेट रामनिवास सैनी, अजीत कुरैशी, राकेश स्वामी, सुरेंद्र सिंह धाबाई, संजय सिंह गुढ़ा, सरपंच रामअवतार दायमा, विकास कालावत, शिक्षाविद् वीरपाल सिंह शेखावत, विजेंद्र सिंह गुढा, पवन खरबास, संजय नेहरा, उदयपुरवाटी एसएचओ भंवर लाल कुमावत, नवलगढ़ एसएचओ सुनील शर्मा, मुकुंदगढ़ एसएचओ रामस्वरूप,सत्यपाल कांटीवाल, लोकेश कुमार सैनी हीरवाना, मोहनलाल कायल, किशोर सिंह चंवरा, शीशराम खटाणा, गणेश गुप्ता, विजयपाल भाटीवाड़, सुदर्शन सिंह शेखावत, राजेंद्र सिंह पोंख,
 सहित कई अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ