Type Here to Get Search Results !

पीएमश्री बागला स्कूल में एक पेड़ मो के नाम अभियान के तहत पौधारोपण



चूरू, 11 अगस्त। पीएम श्री बागला स्कूल परिसर में सोमवार को एक पेड़ मंां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षों के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के जिलाध्यक्ष सुनील भाऊवाला, विद्यालय की प्राचार्य बबीता सैनी, उपप्राचार्य विजय पाल धुआं, अल्का गोयल, अभिलाषा खेमका सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ ही लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के जिलाध्यक्ष सुनील भाऊवाला ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान प्रकृति संरक्षण के साथ-साथ मातृशक्ति के प्रति सम्मान की सुंदर अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी भी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ