चूरू । सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के चूरू जिला सूचना केन्द्र में सूर्यकांत कुमावत ने जनसम्पर्क अधिकारी (पीआरओ) के पद पर पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा विभाग की गतिविधियों और योजनाओं की जानकारी ली।इस अवसर पर कुमावत ने कहा कि सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग सरकार और आमजन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करता है। विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर जनहित की सूचनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार का विश्वास दिलाया। जिला सूचना केन्द्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। पदभार ग्रहण के दौरान विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे। कुमावत के पदभार ग्रहण करने से सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की गतिविधियों को नई गति मिलने तथा जनसंचार के क्षेत्र में और अधिक प्रभावी कार्य होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस अवसर पर एपीआरओ मनीष कुमार, जसवंत सिंह, ललित चौहान, रामचंद्र गोयल, प्रदीप सैनी, संजय गोयल, मंगेज सिंह, दुलीचंद सोनी, कुंज बिहारी, किशन उपाध्यक्ष, विजय सारस्वत, राहुल शर्मा, मनोज शर्मा, अमित शर्मा, देवराज लाटा, निर्मल लाटा, राजेन्द्र सिंह शेखावत, नरेंद्र सिंह राठोड़ आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ