चूरू, । राजस्थान नायक समाज संयुक्त समिति जिला चूरू के तत्वावधान में चलाए जा रहे “परिंडा अभियान” के तहत शुक्रवार को ग्राम सहनाली छोटी में पक्षियों एवं पशुओं के लिए व्यापक स्तर पर पानी की व्यवस्था की गई। अभियान का नेतृत्व मंडल कांग्रेस एवं झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ पीसीसी सदस्य एवं अध्यक्ष श्रवन बेसरा ने किया। इस दौरान मेधसर के सेवानिवृत्त पीटीआई बजरंगपुरी गोस्वामी ने भी सहयोग करते हुए सहनाली छोटी में अपने खर्चे से 10 परिंडे लगवाए तथा ग्रामीणों व छात्र-छात्राओं को घर-घर परिंडे लगाने के लिए प्रेरित किया। अभियान के तहत श्मशान भूमि, मंदिर परिसर, गांव चौपाल, सरकारी स्कूल के पास, बस स्टैंड सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर मिट्टी के परिंडे लगाए गए। समिति कार्यकर्ताओं ने उन स्थानों को चिन्हित कर व्यवस्था की, जहां पशु-पक्षियों का अधिक आवागमन रहता है। राजस्थान नायक समाज सेवा समिति जिला चूरू के जिलाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद नायक ने बताया कि इस पुनीत कार्य में श्रवन बेसरा, एडवोकेट निर्मल बेसरा, राहुल बेसरा, गुगनराम खारडिया, संजय बसेर, महिला सदस्य कमलेश पार्षद, बनारसी देवी, सुनिता, कमला, जैम्स, मंगल एवं गुड़िया सहित अनेक लोगों का विशेष सहयोग रहा। सहनाली छोटी की महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी में बेजुबान पशु-पक्षियों को राहत पहुंचाना समिति का मुख्य उद्देश्य है। 24 मई से शुरू हुए इस अभियान के तहत 30 मई तक 200 परिंडे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अग्रसेन नगर, वार्ड 21, मुक्तिधाम सहित शहर के कई क्षेत्रों में पहले ही परिंडे लगाए जा चुके हैं तथा अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी अभियान को गति दी जा रही है। श्रवन बेसरा ने ग्रामवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे भी अपने घरों के आसपास परिंडों में नियमित रूप से पानी भरकर पशु-पक्षियों की सेवा में भागीदारी निभाएं। समिति की इस पहल को लेकर सहनाली छोटी के लोगों में उत्साह देखने को मिला।
नायक समाज का सहनाली छोटी में परिंडा अभियान, पशु-पक्षियों के लिए की पानी की व्यवस्था
5/28/2026 05:24:00 pm
0

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ