चूरू, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डाबला में छह न्याति ब्राह्मण महासंघ जिला महिला इकाई के तत्वावधान में आयोजित 10 दिवसीय ग्रीष्मकालीन सिलाई, मेहंदी, ब्यूटी पार्लर, नृत्य एवं स्कूटी प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह गुरुवार को उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि उपनिदेशक शिक्षा विभाग संतोष महर्षि रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महिला इकाई अध्यक्ष दीपिका शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथियों में छह न्याति ब्राह्मण जिला अध्यक्ष महेश बावलिया, मुख्य संरक्षक आनंद बाला, शिक्षक संघ शेखावत के प्रदेश उपाध्यक्ष भंवरलाल कस्वां, ग्राम डाबला के पूर्व वार्ड पंच लिख्मीचंद प्रजापत एवं मोहनलाल शामिल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद योगेश गोड, गुरदास भारती, मनोज प्रजापत, ओमप्रकाश इंदौरिया, सुरेश कुमार, वंदना, सुमन, कंचन, बेबी प्रजापत, मंजु एवं सुमित्रा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का माल्यार्पण एवं ऊपरणा ओढ़ाकर स्वागत किया। मुख्य संरक्षिका आनंद बाला ने स्वागत भाषण देते हुए शिविर के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। जिला अध्यक्ष महेश बावलिया ने महिला इकाई द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। वहीं भंवरलाल कस्वां ने कहा कि इस प्रकार के शिविर बालिकाओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। महिला इकाई अध्यक्ष दीपिका शर्मा ने बताया कि यह शिविर एक नवाचार के रूप में आयोजित किया गया था, जिसमें समाज के सभी वर्गों का सहयोग मिला। उन्होंने बताया कि शिविर में 80 बालिकाओं एवं महिलाओं ने भाग लेकर समय का सदुपयोग किया और विभिन्न कौशलों का प्रशिक्षण प्राप्त किया। मुख्य अतिथि संतोष महर्षि ने कहा कि इस प्रकार के शिविर समाज की दिशा और दशा तय करने में सहायक होते हैं। उन्होंने महिला इकाई को साधुवाद देते हुए ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने का आह्वान किया। समापन समारोह में बालिकाओं ने प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई गतिविधियों का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने नृत्य, कपड़ों की कटाई-सिलाई, स्कूटी संचालन, मेहंदी कला एवं ब्यूटी पार्लर से जुड़ी विधाओं का प्रदर्शन कर उपस्थितजनों की सराहना प्राप्त की। इस अवसर पर प्रशिक्षिकाओं निर्मला प्रजापत, मनीषा प्रजापत, ज्योति शर्मा, महिमा शर्मा एवं आकांक्षा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं। महिला इकाई सदस्य सुषमा शर्मा, सरिता इंदौरिया, चंदा बंसिया, नीरू शर्मा, नीलम गौतम एवं रानी शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन रवि दाधीच ने किया।
ग्रीष्मकालीन शिविर का हुआ समापन, बालिकाओं ने प्रस्तुत की प्रतिभा
5/28/2026 05:18:00 pm
0

Tags

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ