Type Here to Get Search Results !

ओशो के विचार जीवन को सरल बनाते है- डॉ. घनश्याम नाथ कच्छावा




ओशो साहित्य की प्रदर्शनी लगी

चूरू । स्थानीय गांधी चौक सुजानगढ़ में ओशो साहित्य की एक दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन  हुआ। ओशो संयासी स्वामी योग आलोक और स्वामी अन्तरक्रांति के सान्निध्य में आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्देश्य ओशो का साहित्य सरलता और सुगमता के साथ जन -जन तक पहुंचाना हैं। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन मरूदेश संस्थान के अध्यक्ष डॉ. घनश्याम नाथ कच्छावा ने किया। उन्होंने कहा कि ओशो के विचार जीवन को सरल बनाते हैं। उनकी शिक्षाएं प्रासंगिक और प्रेरणादायक हैं। इस अवसर पर प्राचार्य शीतल मिश्रा, व्यवसायी दिलीप कटारिया, कैमिस्ट पवन छाबड़ा , युवा उद्यमी आदित्य कनोई, संगीत साधना संस्थान के अध्यक्ष शंकर माहेश्वरी, कवि अरविंद विश्वेद्रा, अर्जुन सियोता, भंवरलाल बिजारणियां,  संयुक्त कर्मचारी महासंघ के राजेश‌ गौड़ आदि ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ