Type Here to Get Search Results !

कठिन परिस्थितियों के बावजूद नहीं मानी हार, प्रियंका जांदू बनीं वाणिज्य कर अधिकारी




चूरू, । राजस्थान प्रशासनिक सेवा 2023 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत प्रियंका जांदू का चयन वाणिज्य कर अधिकारी  पद पर हुआ है। उनके इस चयन से पूरे चूरू क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। प्रियंका जांदू इससे पहले बालिका बागला सीनियर सेकंडरी स्कूल में स्कूल व्याख्याता के पद पर सेवाएं दे चुकी हैं। वे शिक्षाविद् सुल्तान जांदू की पुत्रवधू हैं और चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर चुके दिवंगत डॉ. सुनील जांदू की धर्मपत्नी हैं। डॉ. सुनील जांदू के असमय निधन के बाद भी प्रियंका जांदू ने हिम्मत नहीं हारी और कठिन परिस्थितियों के बावजूद परीक्षा की तैयारी जारी रखी। अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने यह सफलता हासिल की।उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्रवासियों में हर्ष का वातावरण है और विभिन्न सामाजिक संगठनों व नागरिकों द्वारा उन्हें बधाइयां दी जा रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ