Type Here to Get Search Results !

शहीद-ए-आजम भगतसिंह, सुखदेव व राजगुरु को रक्तदान कर दी श्रद्धांजलि

 


 चुरू भारत की आजादी के महान नायक सरदार भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस पर मिस्टर चूरू राकेश बेनिवाल के नेतृत्व में भरतीया अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 21 जनों ने रक्तदान किया। श्रद्धांजलि सभा में प्रधान दीपचंद राहड  ने कहा कि अन्याय और अत्याचार के खिलाफ उनका निडर संघर्ष और सर्वाेच्च बलिदान हर भारतीय के लिए एक मिसाल है।उप जिला प्रमुख महेंद्र न्यौल ने कहा कि ताकतवर ब्रिटिश हुकूमत को 23 वर्ष के युवा के साहस, जुनून और आजादी के जज्बे ने हिला दिया था।शीशुपाल बुडानिया ने कहा कि भगतसिंह की लड़ाई सिर्फ ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ ही नहीं बल्कि सामाजिक भेदभाव के खिलाफ भी थी।पीपुल्स युनीटी संस्थान के रघुनाथ खेमका ने कहा कि भगतसिंह के जीवन से प्रेरणा लेते हुए युवाओं को राष्ट्रीय एकता और सद्भाव को बढ़ावा देना चाहिए।
सामाजसेवी सत्यवीर सिंह बेनीवाल ने भगतसिंह को आजादी का महानायक और युवाओं का आदर्श बताते हुए इस अवसर पर युवाओं के रक्तदान करने के लिए अभिनंदन किया।कुम्भाराम आर्य किसान फाउंडेशन के अध्यक्ष चेतराम सारण ने रक्तदान को शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया। इस अवसर पर  विनोद गोदारा ,महेंद्र सारण, अरविन्द धायल,शिशुपाल बुडानिया, महेंद्र न्योल , मोहनलाल हुड्डा, नेतराम भाकर, देवेन्द्र ईसराण , नेमीचन्द गोदारा, मुकेश भाकर, राजेश पिलानीया , रमेश कुमार , कैलाश चन्द्र, ने रक्तदान किया।कार्यक्रम में राजेन्द्र बलारा, रामनिवास भांभू, विकास मील , मुकेश शर्मा,वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी आशीष कुलहरी, नर्सिंग अधिकारी जयपाल गोदारा, सुभाष राजपुरोहित, तनवीर खान,  शकील , धर्मवीर, अशोक हुड्डा, गंगाराम कड़वासरा,अंगद पिलानिया, नक्ष धायल आदि सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे। संचालन शारीरिक शिक्षक शिशुपाल बुडानिया ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ