Alwar Gas Agency Crowd: अलवर शहर में गैस सिलेंडर को लेकर अफवाहों के बीच गुरुवार को गैस एजेंसियों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. एजेंसी खुलते ही बड़ी संख्या में लोग खाली सिलेंडर लेकर पहुंच गए और सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतारें लग गईं. कई लोग सुबह से ही एजेंसी के बाहर लाइन में खड़े दिखाई दिए.लंबही कतारों में खड़े लोगों के बीच तीखीबहस भी हुई.लोगों का आरोप है कि बुक कराने के बाद भी गैस नहीं मिल रहे. हालांकि प्रशासन और गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि अलवर शहर सहित पूरे जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों की कोई किल्लत नहीं है. गैस की सप्लाई नियमित रूप से की जा रही है और उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं. इसके बावजूद अफवाहों के कारण लोग एहतियात के तौर पर सिलेंडर लेने के लिए एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं. भीड़ बढ़ने के कारण एजेंसी संचालक को व्यवस्था बनाए रखने के लिए एजेंसी का मुख्य गेट बंद करना पड़ा. इसके बाद बाहर ही लोगों की लाइन लगवाकर क्रमवार गैस सिलेंडर दिए जा रहे हैं. एजेंसी संचालकों ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें, क्योंकि फिलहाल गैस की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है.
https://ift.tt/xbFhCVk from राजस्थान News in Hindi, राजस्थान Latest News, राजस्थान News https://ift.tt/2ERnlaq
अफवाहों के बीच अलवर में गैस एजेंसी पर उमड़ी भीड़, खाली सिलेंडर लेकर लगी लंबी कतारें
3/12/2026 12:45:00 pm
0
Tags

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ