Type Here to Get Search Results !

जयपुर से खाटूश्यामजी के दरबार में पहुंचे हरभजन सिंह, दर्शन के बाद बोले- बाबा श्याम की महिमा निराली

Harbhajan Singh Khatushyam Ji Darshan: टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने रविवार को सीकर जिले के प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में बाबा श्याम के दर्शन किए. उन्होंने मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देश में खुशहाली और समृद्धि की कामना की. मंदिर पहुंचने पर मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने उन्हें श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया. इस दौरान हरभजन सिंह ने मंदिर की दर्शन व्यवस्था की सराहना भी की. जयपुर में कार्यक्रम के सिलसिले में आए हरभजन सिंह ने कहा कि बाबा श्याम की महिमा निराली है और यहां आकर उन्हें विशेष आध्यात्मिक अनुभव हुआ.

https://ift.tt/Ae4aKbd from राजस्थान News in Hindi, राजस्थान Latest News, राजस्थान News https://ift.tt/uSbUkQD

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ