Jal Jeevan Mission Scam: राजस्थान में जल जीवन मिशन से जुड़े कथित घोटाले को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है. बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर PHED के अधिशासी अभियंता (XEN) विशाल सक्सेना को हिरासत में लिया गया. जानकारी के अनुसार, सक्सेना ट्रेन से बाड़मेर पहुंचे थे और विरात्रा माता मंदिर जाने वाले थे, लेकिन स्टेशन पर पहले से मौजूद ACB टीम ने उन्हें पकड़ लिया. विशाल सक्सेना वर्तमान में जोधपुर में कार्यरत हैं. कार्रवाई जल जीवन मिशन में कथित अनियमितताओं की जांच के तहत की गई है. हिरासत में लेने के बाद ACB टीम उन्हें पूछताछ के लिए जयपुर लेकर रवाना हो गई.
https://ift.tt/2ZiBaDh from राजस्थान News in Hindi, राजस्थान Latest News, राजस्थान News https://ift.tt/5YNypIZ
बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर एक्शन! जल जीवन मिशन घोटाले में PHED के XEN विशाल सक्सेना को ACB ने लिया हिरासत में
2/17/2026 01:45:00 pm
0
Tags

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ