Type Here to Get Search Results !

पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व कृषि उपनिदेषक स्वर्गीय मोहनलाल शर्मा को दी़ श्रद्धांजलि




चूरू, । राजस्थान पेंषनर समाज जिला शाखा के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व कृषि उपनिदेषक स्वर्गीय मोहनलाल शर्मा की पुण्य स्मृति में जिला पेंषनर कल्याण केन्द्र में बिरजूसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया एवं स्वर्गीय शर्मा को श्रद्धापूर्वक याद कर उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए गए। इस अवसर पर मुख्य वक्ता प्रो. कमलसिंह कोठारी ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाष डालते हुए कहा कि स्वर्गीय मोहनलाल शर्मा केवल व्यक्ति ही नहीं बल्कि अपने आप में एक संस्था थे। वे अपने सरल स्वभाव और मृदु व्यवहार के कारण छोटे-बड़े, युवा-बुजुर्ग सबके प्रिय थे। राजकीय सेवा को उन्होंने बहुत ही कर्मठता और ईमानदारी से निभाया और सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने पेंषनर समाज, लॉयन्स क्लब, अलायन्स क्लब और अनेक दूसरे सामाजिक संगठनों से जुड़कर समाज सेवा के अनेक कार्य करते हुए उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। इस अवसर पर षिक्षाविद बैजुराम जांगिड़, जांगिड़ ब्राह्मिन सभा के जिलाध्यक्ष नीरज रोलीवाल, विष्वकर्मा प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष झूमरमल राजोतिया, राज्य कर्मचारी संध के अध्यक्ष रिछपालसिंह चारण ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए शर्माजी को श्रद्धापूर्वक याद कर उन्हें पुष्प्प अर्पित किए। पेंषनर समाज के जिलाध्यक्ष बिरजूसिंह राठौड़ ने कहा कि पेंषनर भवन के निर्माण व उसके विकास में शर्माजी द्वारा किए गए कार्यों को सदैव याद रखा जायेगा। इस अवसर पर पेंषनर समाज के उपाध्यक्ष ओमप्रकाष तंवर, जिला सचिव पूरनमल सोनी, शेरसिंह चौहान, घनष्याम शर्मा, लक्ष्मणसिंह बीका, महावीरप्रसाद लखेरा, महावीरप्रसाद जांगिड़, अषोककुमार स्वामी, ओमप्रकाष स्वामी, देवकीनन्दन स्वामी, ओबीसी वेलफेयर सोसाइटी के महासचिव चन्द्रमोहन सैनी, एड. प्रेमप्रकाष खण्डेलवाल, डॉ. जगदीष प्रसाद शर्मा, महावीर स्वामी, रमाकान्त त्यागी, चानणमल सैनी, चुन्नीलाल योगी, शंकरलाल खण्डेलवाल, जांगिड़ समाज के भंवरलाल, हरिकिषन, बुदरमल, बजरंगलाल, लीलाधर, प्रभुदयाल, दिलीपकुमार, सुभाषकुमार आदि बड़ी संख्या में पेंषनर व विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। शर्माजी के ज्येष्ठ सुपु़त्र पूर्व संयुक्त निदेषक डॉ. अषोककुमार शर्मा व कनिष्ठ पुत्र भाजपा के चूरू जिला अध्यक्ष बसन्त शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। अन्त में दो मिनट का मौन रखकर समस्त उपस्थित जनों ने शर्मा जी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन पेंषनर समाज के उपाध्यक्ष हरिसिंह ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ