Type Here to Get Search Results !

नव चयनित पैरा लीगल वॉलंटियर्स का इंडक्सन प्रशिक्षण आयोजित




चूरू। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सोनिका पुरोहित एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव डॉ शरद कुमार व्यास के निर्देशानुसार शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में नव चयनित पैरा लीगल वॉलंटियर्स हेतु इंडक्सन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
प्रशिक्षण में सचिव डॉ शरद कुमार व्यास ने नव चयनित पीएलवी को जानकारी देते हुए बताया कि एक पीएलवी न्याय प्रणाली और आम नागरिक के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु के रूप में कार्य करता है। पीएलवी की भूमिका समाज के अंतिम व्यक्ति तक "न्याय तक पहुंच" सुनिश्चित करना है। पीएलवी न्याय व्यवस्था की रीढ़ है, जो मानवीय संवेदना, सेवा भावना और कानून की समझ के साथ "न्याय सबके लिए" के लक्ष्य को साकार करते हैं। 
सचिव डॉ व्यास ने संविधान के अनुच्छेद 39 ए, विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 तथा नालसा विनियमों के विषयों की जानकारी दी। प्रशिक्षु मजिस्ट्रेटों ने भी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। 

इसी क्रम में डिप्टी चीफ एलएडीसीएस विवेक प्रिय सोनी ने स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली व रालसा द्वारा जारी अभियान न्याय आपके द्वार के बारे में जानकारी दी।

अस्सिटेंट एलएडीसीएस मेघना रांकावत ने संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकार एवं नागरिकों के मूल कर्तव्यों के बारे में, अस्सिटेंट एलएडीसीएस प्रकाश वर्मा ने निःशुल्क विधिक सहायता, एलएडीसीएस योजना तथा विचाराधीन बंदियों के अधिकारों के बारे में व असिस्टेंट एलएडीसीएस प्रियंका ने संवैधानिक दायित्वों के बारे में जानकारी दी। 
पीएलवी रामावतार शर्मा एवं रामूराम ने भी नव चयनित पीएलवी से अपने अनुभव साझा किए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ