नगर परिषद सभापति पार्षदो का हुआ विदाई समारोह
सुजानगढ़ (नागेश कुमार कौशिक) नगर परिषद सभापति व पार्षदों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद शनिवार को परिषद के मास्टर भंवरलाल मेघवाल सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल, रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा, निवर्तमान सभापति नीलोफर गौरी, नेता प्रतिपक्ष जयश्री दाधीच, उपसभापति अमित मारोठिया, कार्यवाहक आयुक्त चारवी मंचस्थ रहे ।
इस दौरान अपने सम्बोधन में निवर्तमान सभापति नीलोफर गौरी ने कहा कि यह पांच वर्षों के कार्यकाल के समाप्ति का नहीं है बल्कि जनसेवा, विश्वास ओर जिम्मेदारी के पांच वर्ष की यात्रा का आत्म मंथन है। उन्होंने कहा कि हमने अपने कार्यकाल में बिना किसी भेदभाव के काम कर शहर का विकास करने का प्रयास किया है।आगे भी सभी मिलकर काम करेंगे।
वहीं, निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष जयश्री दाधीच ने कहा कि हम सबने अपने कार्यकाल में जो बीज बोया है वही बड़ा पेड़ बनकर सामने आएगा। उन्होंने कार्यकाल के संघर्षों का भी जिक्र किया ।
कार्यक्रम में अतिथियों व पार्षदों का स्वागत एईएन विक्रम जोरवाल, आरआई मुन्नालाल मीणा, एसआई ओमप्रकाश स्वामी, तिलोकचंद, सुनील बिश्नोई, धीरज आर्य, बबीता मीणा, लोकेश सियोता, भींवाराम, रामनिवास जाट, रामनिवास काला, प्रमोद विश्नोई, संदीप सामरिया, कृष्ण कुमार शर्मा ने किया। संचालन देविका चौधरी ने किया।
विदाई समारोह में रामावतार मंगलहारा, इदरीश गौरी, बजरंग सेन, सिराज खान, मनोज पारिक, अमजद खान, बाबूलाल कुलदीप, मीनाक्षी स्वामी, शर्मिला सोनी, सोनिका शर्मा, सौरभ पीपलवा, मोहन मेघवाल, तरुण सियोता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ