Type Here to Get Search Results !

“आज तक इतना शानदार बजट नहीं हुआ”– राजस्थान बजट पर खुशी, पेंशनर्स से किसानों तक मिलेगा बड़ा फायदा

Rajasthan Budget 2026: राजस्थान और केंद्र सरकार के बजट को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. बजट को ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी बताते हुए कहा गया कि कोरोना काल में पेंशनर्स, धारियों और कर्मचारियों का जो बोनस रोका गया था, उसकी घोषणा से लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा. किसानों के लिए पहले से चलाई जा रही योजनाओं के साथ अब नई राहतें भी दी जा रही हैं, जिससे उनकी समस्याओं का समाधान होगा. गरीबों, पिछड़े वर्ग और कर्मचारियों के उत्थान के लिए किए गए प्रावधानों को डबल इंजन सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया गया है. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश बजट में आम आदमी को केंद्र में रखा गया है. डेली यूज की चीजों जैसे गैस और CNG के सस्ते होने से आम जनता को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई गई है. कुल मिलाकर बजट को अब तक का सबसे संतुलित और प्रभावशाली बजट बताया गया है.

https://ift.tt/ojaE1JV from राजस्थान News in Hindi, राजस्थान Latest News, राजस्थान News https://ift.tt/GqwzcMR

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ