Type Here to Get Search Results !

हनुमान चालीसा का पाठ व भजन कीर्तन निःशुल्क

 






मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म को जीवित रखना

चूरू (देशदीपक किरोड़ीवाल) जिला मुख्यालय पर जानकारी के अनुसार श्री हनुमान चालीसा भक्त मण्डली प्रत्येक शनिवार को घर-घर व महीने की हर पूर्णिमा के दिन शहर के मंदिर व देवस्थान पर हनुमान चालीसा का पाठ व भजन कीर्तन निःशुल्क करती है समिति के किशनलाल किरोड़ीवाल ने बताया कि समिति ने पिछले लगभग 3 वर्षों में 125 से ज्यादा पाठ कर शहर में विभिन्न स्थानों पर पाठ कर चुकी है समिति का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म को जीवित रखना व युवा पीढ़ी को अपने देवी-देवताओं के बारे मे जानकारी अवगत करवाना व इस भागदौड़ के जीवन मे आमजन को धर्म के प्रति जागरूक करना, घर घर पाठ करने से सामाजिक व धार्मिक व्यक्तियों का आपस मे मिलना जुलना व रीति रिवाज को बढावा देना समिति का मुख्य लक्ष्य है। समिति में रामचंद्र सैनी, संदेश शर्मा, प्रभुदयाल सैनी, स्वदेश इन्दौरिया, मनीष जांगिड़, विशाल सैनी, सांवरमल शर्मा, अशोक चौहान, राजकुमार सैनी, राहुल सैनी, देवकरण शर्मा, सुमित, लोकेश सैनी, सोनू सैनी आदि भक्तजन अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ