चूरूः पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के चूरू आवास पर भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पद भारग्रहण करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक हरलाल सहारण के नेतृत्व में आतिशबाजी कर व एक दुसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयां दी। इस अवसर पर विधायक सहारण ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है, जहां सामान्य कार्यकर्ता भी उच्चतम पद तक पहुंच सकता है। उन्होंने नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के चयन को लोकतांत्रित मुल्यों की दृष्टि से सर्वश्रेष्ठ बताते हुऐ कहा कि बिहार के एक सामान्य कार्यकर्ता को भाजपा संगठन के सर्वाच्च पद पर नियुक्त किया जाना प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए गर्व का विषय है। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत व धर्मेन्द्र राकसिया ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी सम्मान मिलता है। इस अवसर पर जिला महामंत्री अभिषेक चोटिया, मण्डल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, धर्मेन्द्र राकसिया, जिला मंत्री सत्तार खान, जिला प्रवक्ता विजय बावलिया, अरूण तिवाड़ी, महेश मिश्रा, नेता प्रतिपक्ष विमला गढ़वाल, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अख्तर खान, जिला मीडिया संयोजक रवि दाधीच, जिला सोशल मीडिया सहसंयोजक नोमान खान, भाजयुमो के महामंत्री जयपालसिंह टकणेत, रजत शर्मा, मण्डल महांमंत्री श्रीराम पीपलवा, मुकेश ओझा, भंवर गुर्जर, नंदू मोजासिया, सोहन सहारण, आकाश सैनी, दीनदयाल खारड़िया, असगर अली जोईया, मोहन गढ़वाल, सुनील ढ़ाका, मूलचन्द धूत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
नितिन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मनाई खुशियां
1/21/2026 09:16:00 pm
0

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ