Type Here to Get Search Results !

शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष गैदर का तारानगर में स्वागत

 शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष गैदर का तारानगर में स्वागत



तारानगर, महेन्द्र सिंह।


शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष डूंगर राम गेदर का तारानगर पहुंचने पर विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया।


तारानगर के हरियाणा हॉस्पिटल पधारने पर डॉ विकाश घोड़ेला, डॉ योगेश घोडेला व मुकेश (फार्मासिस्ट), रामचन्द्र आइतान ( पैरालीगल वॉलिंटियर्स) द्वारा गैदर का माल्यार्पण कर स्वागत व  अभिनन्दन किया गया।


 इस दौरान गेदर ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ माटी कला से जुड़े परिवारों के साथ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार जरूरतमंद व्यक्ति को राहत पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है।


इसके मद्देनजर अनेक कल्याणकारी योजनाएं और कार्यक्रम चलाई जा रही हैं। उन्होंने माटी कला से जुड़े परिवारों के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, उद्योग, श्रम, रोजगार, शिक्षा एवं अन्य विभागों की योजनाओं के बारे में बताया।  गेदर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा दिए गए दायित्व पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष डूंगरराम गेदर का तारानगर पहुंचने पर रामचन्द्र आइतान (पैरालीगल वॉलिंटियर्स), हरिराम छिम्पा, हरियाणा हॉस्पिटल के समस्त स्टाफ सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ